जनशक्ति उजाला
समाचार

विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

मंदिर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की सराहना की

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
महाकाल के दर्शन करते फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय।
महाकाल के दर्शन करते फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय।
शेयर करें:

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों अतिथियों ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पारंपरिक रूप से दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत और सत्कार किया गया।

दर्शन व्यवस्था की सराहना

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। मंदिर ट्रस्ट, कर्मचारियों और प्रशासन को बधाई देते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

सेवा कार्यों में योगदान की जताई इच्छा

अभिनेता ने मंदिर परिसर में चल रहे विस्तार और निर्माण कार्यों पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आश्रम सहित कई अन्य सुविधाएं विकसित किए जाने की जानकारी मिली है। इन प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि वह और डॉ. विवेक बिंद्रा भविष्य में बाबा महाकाल की इच्छा होने पर मंदिर से जुड़े सेवा कार्यों में अपना योगदान देना चाहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

गोवा में 100 प्रतिभाओं ने संभाली कमान

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालापणजी, गोवा3 मिनट पढ़ें