जनशक्ति उजाला
समाचार

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा, बंपर कमाई के साथ किया धमाका

भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का दमदार प्रदर्शन

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: मुंबई2 मिनट पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण'।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण'।
शेयर करें:

भारतीय सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के महज दो सप्ताह में दुनियाभर में 1,519 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

भारत में भी 1,000 करोड़ के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। 14 दिनों में भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,009.05 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट कमाई 844.40 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इसके साथ 'रामायण' भारत में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक ग्रॉस कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है।

विदेशी बाजारों से भी मिला बड़ा योगदान

फिल्म की कुल कमाई में अंतरराष्ट्रीय बाजारों की भी अहम भूमिका रही है। विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 510 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अमेरिका और कनाडा के अलावा ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर इसका वैश्विक कारोबार 1,519.05 करोड़ रुपये हो गया है।

हिंदी संस्करण सबसे आगे

फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। घरेलू बाजार में हिंदी संस्करण सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है। 14वें दिन हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार हुआ, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर एक दिन की कमाई 23.20 करोड़ रुपये रही।

दूसरे भाग को लेकर भी उत्सुकता

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। इसके दूसरे भाग को दीपावली 2028 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

गोवा में 100 प्रतिभाओं ने संभाली कमान

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालापणजी, गोवा3 मिनट पढ़ें