जनशक्ति उजाला
समाचार

उज्जैन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कलेक्टर ने किया संवाद

साइबर ठगी और नशे पर जागरूकता की अपील

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
उज्जैन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कलेक्टर ने किया संवाद
शेयर करें:

उज्जैन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इन्फ्लुएंसर्स से चर्चा कर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अपनी पहुंच और रचनात्मकता के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों की सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर साझा करने का सुझाव दिया, ताकि अन्य जरूरतमंद लोग भी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सकें।

साइबर ठगी और नशे के खिलाफ जागरूकता

कलेक्टर ने इन्फ्लुएंसर्स से नशे के दुष्प्रभावों और साइबर ठगी से बचाव जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी और अफवाहें साझा करने से बचना चाहिए। इसके बजाय तथ्यपरक और विश्वसनीय सामग्री को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इन्फ्लुएंसर्स ने साझा किए सुझाव

संवाद के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने अपने कार्यक्षेत्र और अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए सुझाव भी रखे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें