जनशक्ति उजाला
समाचार

उज्जैन में चल रही मोरारी बापू की रामकथा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर क्या बोले बापू ?

सांदीपनि आश्रम के सामने आयोजित रामकथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
उज्जैन में मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ।
उज्जैन में मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ।
शेयर करें:

धर्मनगरी उज्जैन में मोरारी बापू की रामकथा का आयोजन चल रहा है। भारत स्वास्तिक यात्रा के तहत सांदीपनि आश्रम के सामने आयोजित इस कथा में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने मोरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा का श्रवण किया। कथा के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रामकथा को समाज को जोड़ने और लोगों को अध्यात्म के मार्ग पर ले जाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस दौरान मोरारी बापू ने भी मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

रामकथा समाज को जोड़ने का माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामकथा समाज को एकजुट करने के साथ लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने का कार्य करती है। सनातन धर्म विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। इसकी परंपराएं और जीवन मूल्य समाज को सही दिशा देने का संदेश देते हैं।

गौपालन से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गौपालन को विशेष महत्व दिया गया है। राज्य सरकार भी गौपालन को प्रोत्साहित करने और गौशालाओं के निर्माण की दिशा में काम कर रही है। इससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गौपालन के माध्यम से प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

बापू ने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना की

मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि किसी राज्य का राजा स्वयं धर्मसभा में पहुंचे तो इसे शुभ संकेत के रूप में देखना चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें