जनशक्ति उजाला
समाचार

शादी नहीं हो रही तो कलेक्टर के पास पहुंचा 22 साल का युवक, जनसुनवाई में लगाई अनोखी गुहार

लड़की वाले रास्ते से लौट जाते हैं, युवक ने मोहल्ले के लोगों पर लगाए बात बिगाड़ने के आरोप

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: टीकमगढ़, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की चौपाल के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की चौपाल के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की चौपाल के दौरान एक युवक की फरियाद चर्चा का विषय बन गई। कुण्डेश्वर में आयोजित चौपाल में 22 वर्षीय शिवम राय अपनी शादी की समस्या लेकर सीधे कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के पास पहुंच गया। युवक ने अधिकारियों से शादी करवाने में मदद की गुहार लगाई। आमतौर पर प्रशासनिक शिविरों में लोग सड़क, बिजली, पानी और राशन जैसी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस युवक की मांग ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

लड़की वाले रास्ते से ही लौट जाते हैं

शिवम राय ने कलेक्टर को बताया कि जब भी उसकी शादी के सिलसिले में लड़की पक्ष के लोग उसे देखने आते हैं, तो वे घर तक पहुंचने से पहले ही रास्ते से लौट जाते हैं। युवक का आरोप है कि उसके मोहल्ले के कुछ लोग लड़की पक्ष को उसके और उसके परिवार के बारे में गलत जानकारी देते हैं। उसके मुताबिक, इस वजह से शादी की बातचीत आगे बढ़ने से पहले ही बिगड़ जाती है।

युवक ने बताया कि ऐसा कई बार हो चुका है। लगातार इस तरह की स्थिति बनने से परेशान होकर उसने अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखने का फैसला किया। चौपाल में उसकी फरियाद सुनकर मामला चर्चा में आ गया।

कलेक्टर ने गुटखा छोड़ने की दी सलाह

बातचीत के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को पता चला कि युवक गुटखा खाता है। इस पर उन्होंने शिवम राय को सबसे पहले गुटखा छोड़ने की सलाह दी। युवक की शादी को लेकर लगाई गई गुहार और कलेक्टर की यह सलाह अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें