जनशक्ति उजाला
समाचार

सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में मिली खामियां, पुलिस हाउसिंग के दो ठेकेदारों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

थर्ड पार्टी ऑडिट में कमियां मिलने पर संभागायुक्त सख्त, तत्काल सुधार के निर्देश

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते संभागायुक्त आशीष और अन्य अधिकारी।
सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते संभागायुक्त आशीष और अन्य अधिकारी।
शेयर करें:

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। थर्ड पार्टी ऑडिट में कमियां सामने आने के बाद पुलिस हाउसिंग के दो ठेकेदारों पर पांच-पांच लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त आशीष ने संबंधित निर्माण कार्यों में मिली खामियों को तत्काल दूर करने को भी कहा है।

क्वार्टर्स और प्रशिक्षण भवनों के कामों की समीक्षा

संभागायुक्त ने 22 अक्टूबर को उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए), पुलिस हाउसिंग, पर्यटन विभाग और विद्युत विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए जा रहे 448 कॉन्स्टेबल क्वार्टर्स के साथ होमगार्ड परियोजना के अंतर्गत एनजीओ बैरक, ऑफिसर रेस्ट हाउस, एनजीओ ट्रेनिंग हॉस्टल, सैनिक ट्रेनिंग हॉस्टल और पुरानी इमारतों के जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। थर्ड पार्टी ऑडिट में इन कार्यों में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।

होटलों और बिजली ग्रिड का काम तेज करने पर जोर

बैठक में पर्यटन विभाग के अंतर्गत अवंतिका होटल और हेरिटेज होटल के विस्तार तथा उज्जैनी और शिप्रा होटल के नवीनीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में काम की गति बढ़ाने को कहा गया। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शनि मंदिर स्थित ग्रिड के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सड़क चौड़ीकरण से पहले नोटिस देना जरूरी

उज्जैन विकास प्राधिकरण को सड़क चौड़ीकरण से जुड़े मामलों में संबंधित लोगों की सहमति लेकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रभावित रहवासियों को नियमानुसार उचित नोटिस दिया जाना चाहिए और इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें