जनशक्ति उजाला
समाचार

सांवेर के 7 गांवों में आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब के 6 प्रकरण दर्ज

कार्रवाई के साथ ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, वैध दुकानों से ही मदिरा खरीदने की समझाइश

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान के दौरान आबकारी विभाग की कार्रवाई।
अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान के दौरान आबकारी विभाग की कार्रवाई।
शेयर करें:

इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर छह प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ग्रामीण इलाकों में दबिश देकर अवैध मदिरा जब्त की गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के साथ ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल भी लगाई गई।

सात ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया अभियान

कलेक्टर शिवम वर्मा और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

आबकारी विभाग के वृत्त सांवेर के संयुक्त दल ने अर्जुन बड़ौदा, पूवार्दा दाई, पूवार्दा हप्पा, मकोडिया, बूढ़ी बरलाई, बरलाई जागीर और क्षिप्रा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध मदिरा जब्त करते हुए कुल छह प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

चौपाल लगाकर नशामुक्ति का संदेश

कार्रवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबुद्ध नागरिकों की चौपाल आयोजित की गई। इसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि वे मदिरा खरीदने के लिए केवल शासकीय लाइसेंस प्राप्त वैध दुकानों का ही इस्तेमाल करें और अवैध स्थानों से मदिरा न खरीदें। आबकारी विभाग ने कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर दिया।

आबकारी अधिकारियों की टीम रही मौजूद

संयुक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र जोशी के नेतृत्व में की गई। दल में आबकारी उप निरीक्षक जया मुजाल्दे, वृत्त सांवेर और आबकारी आरक्षक शामिल रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

त्योहारी बाजार में शुद्धता की पड़ताल के साथ नापतोल विभाग की कार्रवाई

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संध्या और वीरेंद्र की आगे की पढ़ाई में सहयोग का भरोसा दिया

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें