जनशक्ति उजाला
समाचार

पीएम मित्र पार्क को लेकर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सख्त, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सड़क, बिजली, पानी और ड्रेनेज के कामों की समीक्षा; माइक्रो प्लानिंग के साथ हर सप्ताह प्रगति जांचने को कहा

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: धार (बदनावर), मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
पीएम मित्र पार्क के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल।
पीएम मित्र पार्क के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल।
शेयर करें:

धार जिले के बदनावर स्थित पीएम मित्र पार्क के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए शासन स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने ग्राम भैंसोला में विकसित हो रहे इस पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी काम तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने, संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सड़क निर्माण में बढ़ाई जाएगी मशीनरी

समीक्षा बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली और ड्रेनेज से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्धारित माइलस्टोन के अनुसार निर्माण की प्रगति का आकलन किया। सड़क निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट में प्रत्येक गतिविधि की स्पष्ट योजना और लगातार निगरानी से ही निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

जनवरी में ट्रांसफार्मर मिलने की जानकारी

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जनवरी में ट्रांसफार्मर मिलने की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में लगे कर्मचारियों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता का भी जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग निर्माण गतिविधियों को समानांतर रूप से आगे बढ़ाने तथा अधिकारियों को हर सप्ताह निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की स्थिति देखने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुविधाओं पर भी चर्चा

पार्क में सिविल निर्माण, ओवरहेड टैंक और सम्पवेल के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली गई। इसके साथ ही प्रस्तावित स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं और पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बदनावर आईटीआई में रोजगारोन्मुखी नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा, ताकि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें।

लाखों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम मित्र पार्क क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके पूरी तरह विकसित होने से लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, इंदौर एमपीआईडीसी की कार्यकारी संचालक प्रीति यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, पचमढ़ी से भी ठंडी हुई इंदौर की रात

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, पचमढ़ी से भी ठंडी हुई इंदौर की रात

कई शहरों में गिरा पारा, 10 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव के संकेत

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
विधायक के सरकारी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले पुलिसकर्मी, विधानसभा में मचा हड़कंप

विधायक के सरकारी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले पुलिसकर्मी, विधानसभा में मचा हड़कंप

विधायक के कमरे में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से विधानसभा की सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच शुरू।

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
MP में प्रशासनिक फाइलों पर सख्ती: जांच के बिना GAD नहीं करेगा कार्रवाई, हर तीन महीने में JCC बैठक अनिवार्य

MP में प्रशासनिक फाइलों पर सख्ती: जांच के बिना GAD नहीं करेगा कार्रवाई, हर तीन महीने में JCC बैठक अनिवार्य

अधूरी जानकारी और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना भेजे गए प्रकरण होंगे नस्तीबद्ध, विभागों को प्रक्रिया सुधारने के निर्देश

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें