जनशक्ति उजाला
समाचार

विधायक के सरकारी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले पुलिसकर्मी, विधानसभा में मचा हड़कंप

विधायक के कमरे में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से विधानसभा की सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच शुरू।

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
प्रतीकात्मक चित्र।
प्रतीकात्मक चित्र।
शेयर करें:

मध्य प्रदेश विधानसभा के विश्राम गृह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उज्जैन जिले के महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस को आवंटित कक्ष में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले। विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भी अपने स्तर पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रहा है।

विधायक ने प्रमुख सचिव को दी लिखित शिकायत

यह घटना दो नवंबर 2026 की बताई गई है। विधायक दिनेश जैन बोस ने विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले से अवगत कराया था। उनके अनुसार, जब वे अपने आवंटित कक्ष की ओर जा रहे थे, उसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी उनके कमरे से बाहर निकलती दिखाई दी। कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी भी कमरे से बाहर आया। दोनों का सामान कमरे के बाहर रखा हुआ था।

पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने मांगी माफी

विधायक के मुताबिक, उन्होंने जब पुलिसकर्मियों से इस संबंध में पूछताछ की तो महिला पुलिसकर्मी ने उनसे माफी मांगी। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए विधानसभा सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी विधायक के आवंटित कक्ष में किस परिस्थिति में पहुंचे थे।

पांच बिंदुओं पर सचिवालय कर रहा पड़ताल

विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच के लिए पांच बिंदु निर्धारित किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि विधायक ने अपने कक्ष की चाबी काउंटर पर क्यों जमा कराई थी, पुलिसकर्मियों को चाबी किसने उपलब्ध कराई और कमरे में पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी कौन थे। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

चाबी रखने की व्यवस्था पर उठे सवाल

विधानसभा विश्राम गृह में आमतौर पर विधायकों के भोपाल से बाहर रहने पर उनके कमरों की चाबियां मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती हैं। ऐसे में विधायक की जानकारी के बिना पुलिसकर्मियों की आवंटित कक्ष तक पहुंच कैसे हुई, यह जांच का महत्वपूर्ण विषय है। सचिवालय ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, पचमढ़ी से भी ठंडी हुई इंदौर की रात

मध्यप्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, पचमढ़ी से भी ठंडी हुई इंदौर की रात

कई शहरों में गिरा पारा, 10 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव के संकेत

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
MP में प्रशासनिक फाइलों पर सख्ती: जांच के बिना GAD नहीं करेगा कार्रवाई, हर तीन महीने में JCC बैठक अनिवार्य

MP में प्रशासनिक फाइलों पर सख्ती: जांच के बिना GAD नहीं करेगा कार्रवाई, हर तीन महीने में JCC बैठक अनिवार्य

अधूरी जानकारी और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना भेजे गए प्रकरण होंगे नस्तीबद्ध, विभागों को प्रक्रिया सुधारने के निर्देश

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
मध्यप्रदेश के 99 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की दलील

मध्यप्रदेश के 99 हजार शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की दलील

2018 के संवर्ग संविलियन को नई नियुक्ति मानने से किया इनकार, एनपीएस की राशि पुरानी पेंशन योजना में स्थानांतरित करने का आदेश

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल/ग्वालियर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें