जनशक्ति उजाला
समाचार

मध्यप्रदेश में महिला कांस्टेबल को जेंडर परिवर्तन की अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर मंजूरी

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
मध्यप्रदेश में महिला कांस्टेबल को जेंडर परिवर्तन की अनुमति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
शेयर करें:

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक महिला पुलिस कांस्टेबल को जेंडर परिवर्तन कराने की अनुमति मिल गई है। गृह विभाग ने चिकित्सकीय जांच और संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके आवेदन को मंजूरी दी है। इस अनुमति के बाद कांस्टेबल निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत जेंडर परिवर्तन करा सकेंगी।

2022 में किया था आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित कांस्टेबल ने जनवरी 2022 में जेंडर परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद जुलाई 2022 में गांधी मेडिकल कॉलेज में उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान मनोचिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और जिला मेडिकल बोर्ड ने भी उनके आवेदन के पक्ष में अनुशंसा की।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आगे बढ़ा मामला

बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आवेदन और संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। मेडिकल बोर्ड की सिफारिश के आधार पर गृह विभाग ने अनुमति जारी की।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के जेंडर परिवर्तन से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निवाड़ी और रतलाम में पदस्थ दो महिला कांस्टेबल भी इससे पहले जेंडर परिवर्तन करा चुकी हैं। मौजूदा मामले में गृह विभाग की अनुमति के बाद संबंधित कांस्टेबल आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कर सकेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें