जनशक्ति उजाला
समाचार

MP पुलिस मुख्यालय में 8 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO

पुलिस मुख्यालय में तत्काल प्रभाव से नया कार्य आवंटन, साइबर से लेकर विशेष शाखा तक बदली जिम्मेदारियां

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यहां पदस्थ आठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) की ओर से 4 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार सभी नई व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह कार्य आवंटन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

अवधेश गोस्वामी को दोहरी जिम्मेदारी

2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के दायित्व से मुक्त करते हुए DIG, PSO टू DGP पुलिस मुख्यालय भोपाल और DIG नारकोटिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। इसी बैच के संतोष सिंह गौर, जो अब तक DIG अजाक का कार्यभार संभाल रहे थे, को DIG पीटीआरआई नियुक्त किया गया है। वहीं, पीटीआरआई में पदस्थ तुषार कांत विद्यार्थी को DIG विसबल मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विनीत कपूर को साइबर की कमान

2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर को DIG साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व दिया गया है। इससे पहले वे DGP के PSO और सामुदायिक पुलिसिंग का कार्य देख रहे थे। वहीं, 2012 बैच के रघुवंश कुमार सिंह को DIG कल्याण एवं लेखा पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

AIG स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां

पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर भी तीन अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। 2014 बैच के IPS साई कृष्ण थोटा को AIG साइबर नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के पुनीत गहलोद को AIG प्रशासन तथा 2019 बैच के IPS शशांक को AIG (जी), विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आगामी आदेश तक लागू रहेगा बदलाव

आदेश के तहत सभी आठ अधिकारियों को नए कार्य तत्काल प्रभाव से सौंपे गए हैं। पुलिस मुख्यालय के विभिन्न विभागों में हुए इस कार्य आवंटन से प्रशासन, साइबर, नारकोटिक्स, सामुदायिक पुलिसिंग और विशेष शाखा से जुड़े दायित्वों का नया बंटवारा किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टरों को दोटूक चेतावनी, किसानों को खाद नहीं मिली तो अफसर होंगे जिम्मेदार

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टरों को दोटूक चेतावनी, किसानों को खाद नहीं मिली तो अफसर होंगे जिम्मेदार

दीपावली पर अवैध शराब और प्रतिबंधित पटाखों पर सख्ती, नशे के नेटवर्क को तोड़ने और धनतेरस पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री के निर्देश

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल/इंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
दीपावली से पहले एमपी में सफाईकर्मियों की हड़ताल, भोपाल समेत कई शहरों में कचरे के ढेर

दीपावली से पहले एमपी में सफाईकर्मियों की हड़ताल, भोपाल समेत कई शहरों में कचरे के ढेर

25 हजार न्यूनतम वेतन और स्थायी नियुक्ति की मांग पर अड़े कर्मचारी

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी का बीती रात शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी का बीती रात शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पुलिस वाहन का टायर पंचर होने पर भागने की कोशिश

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें