जनशक्ति उजाला
समाचार

एमपी में अगले 14 महीनों में 30 IAS अधिकारी होंगे रिटायर, मुख्य सचिव को मिल सकता है एक्सटेंशन

प्रशासनिक गलियारों में नए समीकरण बनने के आसार

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
प्रतीकात्मक चित्र ।
प्रतीकात्मक चित्र ।
शेयर करें:

मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में आने वाले 14 महीने अहम बदलावों के गवाह बन सकते हैं। राज्य कैडर के 30 आईएएस अधिकारी नवंबर 2026 से दिसंबर 2027 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव (ACS) स्तर के पांच वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इन सेवानिवृत्तियों के चलते प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियों और पदस्थापना को लेकर बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। वहीं, जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को सेवा विस्तार मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस साल नवंबर-दिसंबर में पांच अधिकारी होंगे रिटायर

वर्ष 2026 के अंतिम दो महीनों में पांच प्रमोटी आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। नवंबर में मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे, जल संसाधन विभाग एवं एनवीडीए के अपर सचिव रविंद्र कुमार चौधरी और लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव केदार सिंह की सेवाएं पूरी होंगी। दिसंबर में आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा और राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य ललित कुमार दाहिमा सेवानिवृत्त होंगे। वालिम्बे को संविदा नियुक्ति दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

मुख्य सचिव सहित पांच ACS भी होंगे सेवानिवृत्त

वर्ष 2027 में पांच अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी, डॉ. राजेश राजौरा मई, मनु श्रीवास्तव सितंबर, केसी गुप्ता अगस्त और वीएल कांताराव दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे। डॉ. राजेश राजौरा मुख्य सचिव पद की दौड़ में भी शामिल रहे हैं। बर्णवाल के सेवा विस्तार की संभावना के चलते प्रशासनिक हलकों में इस पद को लेकर चर्चा बनी हुई है।

2027 में इन 25 अधिकारियों की पूरी होगी सेवा

अपर मुख्य सचिव स्तर के पांच अधिकारियों के अलावा सचिव और अपर सचिव स्तर के 20 अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें बीएस जामोद (मई), अनिल सुचारी (सितंबर), दीपक सिंह (अप्रैल), दिलीप कुमार (सितंबर), आलोक कुमार सिंह (सितंबर), वंदना वैद्य (जून), अनुभा श्रीवास्तव (सितंबर), प्रबल सिपाहा (अप्रैल), सत्येंद्र सिंह (नवंबर), मनीष सिंह (दिसंबर), छोटे सिंह (मई), दिनेश श्रीवास्तव (अप्रैल), सपना निगम (जनवरी), दीपक सक्सेना (दिसंबर), बसंत कुर्रे (फरवरी), शीलेंद्र सिंह (नवंबर), दिनेश कुमार मौर्य (अगस्त), अजय श्रीवास्तव (फरवरी), सुनील दुबे (मार्च) और प्रमोद शुक्ला (जनवरी) शामिल हैं।

IFS अधिकारी भी नवंबर में होंगे सेवानिवृत्त

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी हेमंत कुमार रायकवार भी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, वे 30 सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें