जनशक्ति उजाला
समाचार

जबलपुर में विसर्जन की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने तीनों स्थलों का किया निरीक्षण

सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
जबलपुर में विसर्जन की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने तीनों स्थलों का किया निरीक्षण
शेयर करें:

जबलपुर में शनिवार को मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड, तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड और हनुमानताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भटौली विसर्जन कुंड में व्यवस्थाओं की समीक्षा

गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय और एसडीएम अनुराग सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

तिलवारा घाट पर साफ-सफाई और निगरानी पर जोर

तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड में अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।

हनुमानताल में शांतिपूर्ण विसर्जन के निर्देश

हनुमानताल में अधिकारियों ने घाटों की व्यवस्थाओं और मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि विसर्जन का कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और सीएसपी शशांक सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें