जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का सख्त संदेश, 20 साल पुराने टीआई को भी नहीं मिली छूट

कमजोर प्रदर्शन पर पंढरीनाथ थाना प्रभारी को हटाया

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कमजोर पुलिसिंग प्रदर्शन पर पंढरीनाथ थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की ।
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कमजोर पुलिसिंग प्रदर्शन पर पंढरीनाथ थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की ।
शेयर करें:

इंदौर में पुलिसिंग के प्रदर्शन को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सख्ती दिखाई है। अपराधों के निराकरण में देरी और मासिक रैंकिंग में कमजोर प्रदर्शन के चलते पंढरीनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश पटेल को थाने से हटा दिया गया है। उन्हें डीसीपी कार्यालय अटैच कर विशेष प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर अपराध शाखा में पदस्थ निरीक्षक राम कुमार सिंह रघुवंशी को पंढरीनाथ थाने का प्रभारी बनाया गया है।

अधिकारियों की नाराजगी के बाद कार्रवाई

सोमवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने पंढरीनाथ थाने के कमजोर प्रदर्शन की वजह पूछी थी। इस दौरान जोन-4 के अधिकारियों ने भी निरीक्षक पटेल के कामकाज पर असंतोष जताया। अधिकारियों की प्रतिक्रिया के बाद कमिश्नर ने उनका रिपोर्ट कार्ड मांगा। समीक्षा के बाद गुरुवार को उन्हें थाने से हटाकर प्रशिक्षण के लिए डीसीपी कार्यालय अटैच कर दिया गया।

पहले भी प्रशिक्षण ले चुके हैं पटेल

वर्ष 2007 बैच के निरीक्षक सतीश पटेल इससे पहले हीरानगर और राजेंद्र नगर थानों में भी पदस्थ रह चुके हैं। कमजोर रैंकिंग के कारण वे पहले भी प्रशिक्षण ले चुके हैं। अब उनके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर विशेष प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें मर्ग जांच, अपहरण, गुमशुदगी और शिकायत आवेदनों की जांच तथा निराकरण की प्रक्रिया शामिल है। पहले कमजोर रैंकिंग वाले निरीक्षकों को सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन इस बार पटेल को थाने से हटाकर प्रशिक्षण में लगाया गया है।

एसीपी गांधी नगर को मिला पहला स्थान

पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने अक्टूबर माह में सहायक पुलिस आयुक्तों के कामकाज की रैंकिंग भी जारी की है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों पर एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना पहले स्थान पर रहीं। एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी दूसरे और एसीपी हीरानगर रुबिना मिजवानी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं एसीपी संयोगितागंज नीति दंडोतिया रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें