जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर में 33 करोड़ से बनेगी नई सड़क

महापौर ने परखा निर्माण कार्य

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर एवं निगम के अन्य अधिकारी।
एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर एवं निगम के अन्य अधिकारी।
शेयर करें:

इंदौर में मास्टर प्लान के तहत एमआर-10 और एमआर-12 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से 1800 मीटर लंबे इस मार्ग को तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी बाधाएं दूर कर निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

दो प्रमुख मार्गों के बीच बनेगा सीधा संपर्क

महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। सड़क बनने से एमआर-10 और एमआर-12 के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे आसपास के रहवासियों, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होने और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

औद्योगिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान महापौर ने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के कारण हो रहे प्रदूषण पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने अपर आयुक्त, ड्रेनेज को दूषित पानी छोड़ने वाली इकाइयों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि बिना उपचार किए औद्योगिक अपशिष्ट जल को नालों और ड्रेनेज लाइनों में छोड़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसी इकाइयों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगावकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेंद्र जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें