जनशक्ति उजाला
समाचार

नेत्रहीन मां के आवास से कैंसर पीड़िता के इलाज तक, कलेक्टर ने दिए मदद के निर्देश

300 से अधिक आवेदन पहुंचे, दो महिलाओं की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते कलेक्टर शिवम वर्मा।
जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते कलेक्टर शिवम वर्मा।
शेयर करें:

इंदौर में मंगलवार, 27 अक्टूबर को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही दो महिलाओं की मदद के लिए विशेष पहल की गई। एक नेत्रहीन महिला को आवास खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने और स्तन कैंसर से पीड़ित महिला के उपचार में मदद उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

नेत्रहीन महिला के आवास का रास्ता होगा आसान

जनसुनवाई में राखी जोशी ने बताया कि वे दोनों आंखों से नेत्रहीन हैं और अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती हैं। तलाक के बाद परिवार में सहयोग के लिए कोई नहीं है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जीवनयापन में कठिनाइयां आ रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन पैसों की कमी के कारण वे मकान खरीदने में असमर्थ हैं। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कैंसर पीड़िता के इलाज के लिए 15 हजार रुपये की मदद

जनसुनवाई में एक अन्य महिला ने स्तन कैंसर के उपचार में आ रही आर्थिक परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। इस पर कलेक्टर ने 15 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही, उपचार के लिए जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। महिला की पहचान गोपनीय रखने के लिए उसका नाम परिवर्तित किया गया है।

आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता मिले तथा नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

300 से अधिक आवेदन, कई विभागों से जुड़े मामले

जनसुनवाई में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में भाग लिया और नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

त्योहारी बाजार में शुद्धता की पड़ताल के साथ नापतोल विभाग की कार्रवाई

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संध्या और वीरेंद्र की आगे की पढ़ाई में सहयोग का भरोसा दिया

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें