जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर में कार से मिली 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

तीन पेटियों में रखी थी मदिरा, आबकारी विभाग ने वाहन समेत 6.54 लाख रुपये की सामग्री जब्त की

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
इंदौर में आबकारी विभाग ने 27 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और कार जब्त की।
इंदौर में आबकारी विभाग ने 27 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और कार जब्त की।
शेयर करें:

इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध विदेशी मदिरा के परिवहन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार की डिक्की से शराब की तीन पेटियां बरामद कीं। इनमें कुल 27 बल्क लीटर मदिरा मिली। कार्रवाई में कार और शराब सहित कुल 6 लाख 54 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई।

गश्त के दौरान कार की तलाशी

आबकारी विभाग की राजमोहल्ला वृत्त की टीम शहरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह होने पर स्विफ्ट कार क्रमांक MP09BM2965 को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में विदेशी मदिरा की तीन पेटियां रखी मिलीं। टीम ने मदिरा और कार को जब्त कर लिया।

28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मौके से अर्जुन पिता बगदीराम मालवीय (28), निवासी स्कीम नंबर 140, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश तथा सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर एवं राजमोहल्ला वृत्त के सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। इसमें उप निरीक्षक मीना माल के साथ मुख्य आबकारी आरक्षक किशनसिंह रघुवंशी, मुकेश रावत, ओमप्रकाश साहू, आरक्षक शुभम गौड़ और वाहन चालक प्रदीप की भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें