जनशक्ति उजाला
समाचार

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सख्ती, 50 दिन से पुराने मामलों को लेकर अधिकारियों को मिले निर्देश

गरिमा गृह पहुंचकर सुविधाओं का लिया जायजा

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
इंदौर में सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और विभागीय अधिकारी ।
इंदौर में सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और विभागीय अधिकारी ।
शेयर करें:

इंदौर में सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने अधिकारियों से शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने और आवेदकों को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस

शुक्रवार, 13 नवम्बर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति और सीएम हेल्पलाइन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से लिया जाए। खासतौर पर 50 दिन से अधिक समय से निराकरण की प्रतीक्षा कर रहे प्रकरणों की अलग से समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

परिवार सहायता योजना के मामलों की भी समीक्षा

बैठक में परिवार सहायता योजना से जुड़ी शिकायतों पर भी चर्चा हुई। सांवेर में एक प्रकरण 60 दिन से अधिक समय तक लंबित मिलने पर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फेल ट्रांजेक्शन से संबंधित मामलों की स्थिति भी जानी गई। अधिकारियों को लंबित मामलों में अनावश्यक देरी से बचने और शिकायतों का सकारात्मक समाधान करने के लिए कहा गया।

विजय नगर के गरिमा गृह पहुंचीं प्रमुख सचिव

समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर और आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी ने विजय नगर स्थित भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रांसजेंडर समुदाय के गरिमा गृह का दौरा किया। यहां उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और समुदाय के सदस्यों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक पवन सिंह चौहान सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें