इंदौर में हुआ अखाड़ों का सम्मान, प्रोत्साहन की पहल
एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने अखाड़ों को सौंपे चेक

इंदौर की पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और शस्त्रकला को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 अखाड़ों एवं व्यायामशालाओं को आर्थिक प्रोत्साहन दिया। सामान्य प्रशासन प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने महापौर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक अखाड़े एवं व्यायामशाला के प्रतिनिधियों को 21-21 हजार रुपये के चेक सौंपे।
अखाड़ा परंपरा को संरक्षण देने की पहल
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। श्री गणेश चल समारोह के अंतर्गत अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह में अखाड़ों और व्यायामशालाओं के प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान दिया जाता है।
सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है अखाड़ा परंपरा
नंदकिशोर पहाड़िया ने कहा कि इंदौर की अखाड़ा परंपरा सांस्कृतिक विरासत और गौरव का प्रतीक है। अखाड़ों के सदस्य चल समारोह में शौर्य, शस्त्रकला और व्यायाम का प्रदर्शन कर इस परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग देकर इन संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाता है।
25 संस्थाओं को मिला प्रोत्साहन
कार्यक्रम में श्री गुरुदास व्यायामशाला, ओम श्री महावीर व्यायामशाला, गुरु चिमनलाल उस्ताद व्यायामशाला, सार्वजनिक स्वर्गीय गणेशराम गुरु व्यायामशाला, अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला, सार्वजनिक स्वर्गीय फेलसिंह उस्ताद व्यायामशाला समिति, श्री महावर कौली समाज व्यायामशाला, सार्वजनिक चन्द्रपालसिंह उस्ताद व्यायामशाला, मार्तण्डराव उस्ताद व्यायामशाला, स्वर्गीय मूलचंद उस्ताद का झिरियावाला अखाड़ा, पंचमुशी गुरु अखाड़ा, स्वर्गीय मोहनसिंह उस्ताद व्यायामशाला एवं शस्त्रकला केंद्र सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेक प्रदान किए गए।
सम्मानित संस्थाओं में सार्वजनिक मस्त बजरंग व्यायामशाला एवं जिम्नेशियम, देवीदीन व्यायामशाला, जय हरसिद्धि मां बृजलाल गुरु व्यायामशाला, वीर बलवंत नारायण उस्ताद व्यायामशाला, जय मल्हार व्यायामशाला, श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला कुश्ती केंद्र, शस्त्र-शास्त्र यौगिक गुरुकुल मल्हारगंज, वीर बजरंग व्यायामशाला, सकल पंच सार्वजनिक श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और सार्वजनिक आदर्श व्यायामशाला भी शामिल हैं।



