जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर एयरपोर्ट के आसपास लेजर गतिविधियों पर रोक, रनवे के पास पेड़ों की होगी कटाई

संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने दिए निर्देश, इंदौर-पीथमपुर मार्ग और सुपर कॉरिडोर पर कचरा हटाने के भी आदेश

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
विमानतल की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार।
विमानतल की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार।
शेयर करें:

देवी अहिल्या होलकर विमानतल की सुरक्षा और पर्यावरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त एवं पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भास्कर लाक्षाकार ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि विमानतल के आसपास किसी भी तरह की लेजर गतिविधि नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही एयरपोर्ट क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने पर रोक लगाने, रनवे के आसपास पेड़ों की कटाई और ऊंची इमारतों के निर्माण से जुड़े मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कचरे से पक्षियों के जमावड़े का खतरा

संभागायुक्त ने इंदौर-पीथमपुर मार्ग और सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर जाने वाले रास्ते पर खुले में कूड़ा-कचरा जमा नहीं होने देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को इन क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खुले में पड़ा कचरा पक्षियों को आकर्षित करता है, जिससे विमानों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा हो सकता है। चिन्हित स्थानों पर कचरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

लेजर गतिविधियों पर रहेगी निगरानी

बैठक में विमानतल के आसपास लेजर गतिविधियों को प्रतिबंधित रखने पर जोर दिया गया। संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विमानतल के परिक्षेत्र में इस तरह की कोई गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाए। विमान संचालन की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों को निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ऊंची इमारतों और पेड़ों को लेकर निर्देश

संभागायुक्त ने विमानतल के आसपास हाईराइज भवनों के निर्माण की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। साथ ही विमानतल की परिधि में, विशेषकर रनवे के आसपास मौजूद पेड़ों की कटाई सुनिश्चित करने को कहा। इन निर्देशों का उद्देश्य विमान परिचालन के दौरान सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना है।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक विक्रम कुमार शिवराज भाई ठक्कर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, असिस्टेंट डायरेक्टर जी.एल. वर्मा, एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा और डीएफओ लाल सुधाकर सिंह सहित बीएसएफ, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर में बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों से वसूला 1.20 लाख जुर्माना; एक जब्त

इंदौर में बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों से वसूला 1.20 लाख जुर्माना; एक जब्त

स्टार चौराहे पर चला जांच अभियान, बिना परमिट इंदौर से गोरखपुर जा रही बस पकड़ी; सुरक्षा इंतजामों की भी हुई पड़ताल

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
IDA के बकायादार लीजधारकों को नोटिस की तैयारी, संपत्तियों की बिक्री के लिए लगेगा प्रॉपर्टी मेला

IDA के बकायादार लीजधारकों को नोटिस की तैयारी, संपत्तियों की बिक्री के लिए लगेगा प्रॉपर्टी मेला

लीजरेंट और कम्पाउंडिंग फीस वसूली पर संभागायुक्त सख्त, लीज शर्तों के उल्लंघन पर निरस्तीकरण की कार्रवाई के संकेत

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

त्योहारी बाजार में शुद्धता की पड़ताल के साथ नापतोल विभाग की कार्रवाई

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें