जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर में पहचान छिपाकर महिला के शोषण का आरोप, चार साल के बच्चे से दुष्कर्म की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देने और मारपीट की भी शिकायत, एरोड्रम पुलिस ने दर्ज किया मामला

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
इंदौर में महिला और उसके बच्चे के शोषण के आरोप में गिरफ्तार जुनैद। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के लिए पृष्ठभूमि में प्रतीकात्मक तस्वीर।
इंदौर में महिला और उसके बच्चे के शोषण के आरोप में गिरफ्तार जुनैद। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के लिए पृष्ठभूमि में प्रतीकात्मक तस्वीर।
शेयर करें:

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला ने पहचान छिपाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और अपने चार वर्षीय बेटे के साथ गलत कृत्य करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शुरुआत में अपनी पहचान ‘रवि’ बताई थी और शादी का भरोसा देकर कई वर्षों तक उसे धोखे में रखा।

ऑटो में मुलाकात के बाद बढ़ी नजदीकी

पुलिस के अनुसार, मुकेरीपुरा नृसिंह बाजार निवासी 28 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात ऑटो चालक जुनैद से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को रवि बताकर अपनी वास्तविक पहचान छिपाई। इसके बाद उसने शादी का वादा कर महिला से संबंध बनाए और इंदौर के अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरों में रहकर उसका शारीरिक शोषण किया।

शिकायत के मुताबिक, कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर में रहते हुए यह सिलसिला कई वर्षों तक चला।

गर्भवती होने पर सामने आई असली पहचान

महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरोपी ने अपना असली नाम जुनैद बताया। पीड़िता ने दस्तावेजों में नाम बदलवाने का आरोप भी लगाया है।

महिला की शिकायत में उसके चार वर्षीय बेटे के साथ घर पर गलत कृत्य किए जाने की बात भी कही गई है। पीड़िता के अनुसार, बच्चे ने स्वयं उसे इसकी जानकारी दी। उसने आरोपी पर अपने और बच्चे के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने मदद के लिए हिंद रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ से संपर्क किया था। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, पुलिस ने रविवार रात मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

त्योहारी बाजार में शुद्धता की पड़ताल के साथ नापतोल विभाग की कार्रवाई

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संध्या और वीरेंद्र की आगे की पढ़ाई में सहयोग का भरोसा दिया

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें