जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट रद्द होने की सूचना से एयरपोर्ट पर हंगामा

तकनीकी दिक्कतों के चलते बदला उड़ान का समय

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
इंदौर एयरपोर्ट ।
इंदौर एयरपोर्ट ।
शेयर करें:

इंदौर से अबूधाबी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुधवार सुबह अचानक विवादों में घिर गई। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिलने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई। निर्धारित समय पर विमान के रवाना नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि, बाद में तकनीकी दिक्कतें दूर होने पर विमान को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

सुबह 8:30 बजे था उड़ान का समय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट को बुधवार सुबह 8:30 बजे रवाना होना था। इसी दौरान इमिग्रेशन प्रक्रिया और तकनीकी समस्याओं के कारण यात्रियों को उड़ान निरस्त होने की सूचना दी गई। अचानक मिली इस जानकारी से यात्री नाराज हो गए और उन्होंने एयरपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

डेढ़ घंटे बाद रवाना हुआ विमान

यात्रियों की नाराजगी के बीच विमान में आई तकनीकी समस्याओं को दूर करने की प्रक्रिया की गई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे फ्लाइट अबूधाबी के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट स्टाफ के मुताबिक, विमान में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं। इन्हें ठीक करने के बाद उड़ान को रवाना कर दिया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें