जनशक्ति उजाला
समाचार

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, अब तक 13 की मौत

हादसे में कई घायल, मां ने पुलिस पर लगाए आरोप

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: ग्वालियर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, अब तक 13 की मौत
शेयर करें:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए गए हैं। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनोर रोड पर ढलान के पास एक तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। हादसे के समय श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के द्वार से टकराया ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की दीवार को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई गई। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

मां ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

हादसे में जान गंवाने वाले एक 14 वर्षीय बच्चे की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि दुर्घटना के बाद उसका बेटा जीवित था और वह उसे निजी अस्पताल ले जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे वहां ले जाने से रोक दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद बेटे को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। महिला के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें