जनशक्ति उजाला
समाचार

देवास में बेकाबू कार का कहर, सड़क किनारे खड़े तीन लोगों की मौत; खंभे तोड़ते हुए पेड़ से टकराई गाड़ी

मृतकों में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल, इंदौर निवासी चालक भी घायल

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: देवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद पेड़ से टकराया दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद पेड़ से टकराया दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश के देवास जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा रविवार को उदयनगर-इंदौर मार्ग पर ग्राम दड़ के समीप हुआ। सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन की चपेट में आने से कई खंभे भी टूट गए। घटना के बाद उदयनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, ग्राम दड़ के पास एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, जबकि कुछ दूरी पर दो महिलाएं खड़ी थीं। इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग और दूसरी महिला को उपचार के लिए खुड़ैल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई।

कई खंभे टूटे, पेड़ से टकराई कार

टक्कर के बाद कार आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। वाहन की रफ्तार इतनी तेज बताई गई कि अनियंत्रित होने के दौरान तीन से चार खंभे भी टूट गए। हादसे में कार चालक को भी चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उदयनगर थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला के अनुसार, मृतकों की पहचान जमनाबाई पति सोहन, शंकर पिता मोहन और मनीबाई पति घनश्याम के रूप में हुई है। तीनों ग्राम जूनापानी दड़ के निवासी थे।

इंदौर निवासी चालक के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, कार चालक की पहचान इंदौर के रेसकोर्स रोड निवासी धर्मेंद्र जैन के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें