जनशक्ति उजाला
समाचार

क्रिसेंट वाटर पार्क के पास तेंदुआ कैद, क्या घायल तेंदुआ अब भी बाहर ?

पिंजरे में मिला स्वस्थ नर तेंदुआ, उमरिया खुर्द में ग्रामीणों की चिंता बरकरार

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ स्वस्थ नर तेंदुआ।
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ स्वस्थ नर तेंदुआ।
शेयर करें:

इंदौर के क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास वन विभाग के पिंजरे में एक स्वस्थ नर तेंदुआ कैद हो गया है। शनिवार को हुई इस घटना से उमरिया खुर्द और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि गुरुवार को सिर और चेहरे पर चोट के निशान के साथ दिखाई दिया घायल तेंदुआ अब भी आसपास घूम रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पिंजरे में पकड़ा गया तेंदुआ ही पहले दिखाई दिया था या घायल तेंदुआ अब भी बाहर है।

भोजन की तलाश में पिंजरे तक पहुंचा

क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास तेंदुए की मौजूदगी के बाद वन विभाग ने तलाश अभियान चलाया था। वन्यजीव को सुरक्षित पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए। शनिवार को भोजन की तलाश में पहुंचा एक नर तेंदुआ इनमें से एक पिंजरे में कैद हो गया। अधिकारियों की जांच में वह स्वस्थ पाया गया।

घायल तेंदुए की तलाश जारी

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को दिखाई दिए तेंदुए के सिर और चेहरे पर खून के निशान थे। स्वस्थ तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों को आशंका है कि घायल तेंदुआ अलग हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीमें आसपास के क्षेत्र में तलाश और निगरानी कर रही हैं।

आबादी से दूर छोड़ने की तैयारी

डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नर तेंदुआ स्वस्थ और सुरक्षित है। उसे आबादी से दूर उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वहीं, घायल तेंदुए की मौजूदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने तक उसकी तलाश जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

इंदौर में खाद्य विभाग की 11 प्रतिष्ठानों पर जांच, 26 नमूने लिए

त्योहारी बाजार में शुद्धता की पड़ताल के साथ नापतोल विभाग की कार्रवाई

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

इंदौर जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिली मदद

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संध्या और वीरेंद्र की आगे की पढ़ाई में सहयोग का भरोसा दिया

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें