जनशक्ति उजाला
समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद, जैन समाज ने किया स्वागत

इंदौर प्रवास के दौरान नृसिंह वाटिका पहुंचे मुख्यमंत्री

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
नृसिंह वाटिका में साध्वी कुमुदलता जी से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ।
नृसिंह वाटिका में साध्वी कुमुदलता जी से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ।
शेयर करें:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम इंदौर प्रवास के दौरान नृसिंह वाटिका पहुंचकर अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साध्वी श्री का अभिवादन कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को भारतीय संस्कृति और सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए उनके योगदान का उल्लेख किया।

संतों का सान्निध्य समाज को देता है सकारात्मक दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का विशेष स्थान रहा है। उनका सान्निध्य लोगों को नैतिक मूल्यों, सदाचार, सेवा और सद्भाव के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। संतों के विचार व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ समाज में प्रेम, शांति और आपसी समरसता को मजबूत करते हैं। उनके मार्गदर्शन से परोपकार, मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

साफा पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान

इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन श्रावक संघ के ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिह्न और नवकार मंत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कई जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद

इस अवसर पर नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक अनिल जैन, सुमित मिश्रा सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें