जनशक्ति उजाला
समाचार

बड़वानी में सीएम डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, विद्यार्थियों को 10-10 हजार और मलखंभ खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये

गायत्री धाम में गौ पूजन, प्रतिभाओं से संवाद कर शिक्षा, खेल और संस्कारों पर दिया जोर

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: बड़वानी, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार, 25 अक्टूबर के बड़वानी प्रवास की झलकियां।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार, 25 अक्टूबर के बड़वानी प्रवास की झलकियां।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बड़वानी जिले के गायत्री धाम, कलाल्दा में आयोजित शरद उत्सव के दौरान विद्यार्थियों और युवा प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणाएं कीं। ‘विकसित भारत का आधार’ विषय पर आयोजित बाल संवाद में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। वहीं, मलखंभ का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री निधि से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गौ पूजन और पूजा-अर्चना भी की।

नीट से संगीत तक, प्रतिभाओं से किया संवाद

बाल संवाद में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, खेल, संगीत और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों से उनकी उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। नीट-2026 में सफल होकर शासकीय मेडिकल कॉलेज, नीमच में प्रवेश पाने वाले रोहित बामनिया को उन्होंने चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करने और दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सीख दी।

राष्ट्रीय कला उत्सव में शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली आराधना तरोले से मुख्यमंत्री ने गीत सुना और उनकी प्रतिभा की सराहना की। राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी भागले को ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और जेईई-नीट की तैयारी जैसी सुविधाओं की जानकारी भी साझा की। कक्षा सातवीं के कृष्णा चौहान के समय प्रबंधन संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने अगले दिन की दिनचर्या पहले से तय करने, नियमित अध्ययन, योग और स्वाध्याय की आदत अपनाने की सलाह दी।

मलखंभ के 20 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एकलव्य गुरुकुल गायत्री धाम के कक्षा तीसरी से आठवीं तक के 20 विद्यार्थियों ने मलखंभ की विभिन्न विधाओं और सात समूह पिरामिड संरचनाओं का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने उनके संतुलन, साहस, अनुशासन और सामूहिक तालमेल की सराहना की।

गौ पूजन और पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने गायत्री धाम स्थित सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से गौ पूजन और गौ सेवा की। उन्होंने परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी की चरण पादुका स्थली पर भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण, सेवा भाव और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक श्याम बर्डे, पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें