जनशक्ति उजाला
समाचार

भोपाल में अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, अचानक अस्पताल पहुंचने की आई नौबत

एलर्जी और कमर दर्द की शिकायत के बाद पारुल अस्पताल में भर्ती

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी सास इंदिरा भादुड़ी ।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी सास इंदिरा भादुड़ी ।
शेयर करें:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को शरीर में एलर्जी और कमर में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद परिजन उन्हें श्यामला हिल्स स्थित पारुल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

एलर्जी और कमर दर्द की शिकायत

पारिवारिक और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इंदिरा भादुड़ी को शरीर में एलर्जी होने के साथ कमर में दर्द की परेशानी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को देखते हुए भर्ती कर लिया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में उपचार

फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। चिकित्सक उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार कर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवा फिल्मकारों को मिला बड़ा मंच, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ का आगाज

गोवा में 100 प्रतिभाओं ने संभाली कमान

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालापणजी, गोवा3 मिनट पढ़ें