जनशक्ति उजाला
समाचार

संभागायुक्त आशीष सिंह के निर्देश, मई 2027 तक पूरा करें सिंहस्थ के घाटों का निर्माण

बारिश थमते ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
संभागायुक्त आशीष सिंह के निर्देश, मई 2027 तक पूरा करें सिंहस्थ के घाटों का निर्माण
शेयर करें:

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी के किनारे बन रहे नए घाटों का निर्माण मई 2027 तक पूरा करने के निर्देश संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने दिए हैं। शनिवार को गऊघाट और त्रिवेणी क्षेत्र में निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बारिश थमने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

गऊघाट और गोठड़ा क्षेत्र में निर्माण का जायजा

नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गऊघाट पाले के समीप तथा नवग्रह शनि मंदिर के पीछे ग्राम गोठड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन घाटों का जायजा लिया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर रिटेनिंग वॉल और लैंडिंग का काम जारी है। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि बारिश समाप्त होने के बाद काम पूरी क्षमता से आगे बढ़ाया जाए और मई 2027 तक निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा।

श्रमिकों की संख्या और रोजाना के काम की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त और कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या, प्रतिदिन काम शुरू होने के समय और रोजाना होने वाले निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से काम की गति के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

शिप्रा के 29 किलोमीटर क्षेत्र में बन रहे नए घाट

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 से जुड़े निर्माण एवं विकास कार्यों को गति दी जा रही है। बारिश के दौरान शिप्रा नदी में जलस्तर और पानी की स्थिति के कारण घाट निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। अब बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान की सुविधा देने के उद्देश्य से शिप्रा नदी के लगभग 29 किलोमीटर क्षेत्र में नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

टीआई दिलीप पुरी केस के मामले में राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार में 30% हिस्सेदारी कबूली

गुजरात तक फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस के सामने कई नाम बताए

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादेवास, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

किसानों को सीएम की सौगात, धान पंजीयन की तारीख 4 नवंबर तक बढ़ाई; सिवनी में बनेगा फूड पार्क

डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली किया संबोधित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासिवनी/भोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें