जनशक्ति उजाला
समाचार

दीपावली-छठ पर यूपी में 24 घंटे बिजली, कटौती और कनेक्शन काटने पर लगी रोक

त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति के लिए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित कनेक्शन आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने को कहा

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ सहित आगामी त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए योगी सरकार ने विद्युत विभाग को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने त्योहारों पर प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान अनावश्यक शटडाउन और बार-बार बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।

बकाया वसूली के नाम पर नहीं कटेंगे कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और इस दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के समय बकाया बिजली बिलों की वसूली के नाम पर किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाए। साथ ही बड़े और संगठित बिजली चोरी के मामलों में चिह्नित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। छोटे उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने से बचने की हिदायत भी दी गई।

झटपट पोर्टल के लंबित आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई

विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। निरस्त किए गए आवेदनों की भी समीक्षा कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बकायेदारों के कारण ट्रिपिंग या बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम भी तत्काल किया जाए।

नवगठित नगर पंचायतों को भी मिलेगी बेहतर आपूर्ति

नवसृजित नगर पंचायतों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में भी मुख्यालयों की तरह निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जहां अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी, वहां नगर विकास विभाग सहयोग करेगा। उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने नवंबर के बिजली बिलों में 9.70 प्रतिशत की राहत मिलने पर उपभोक्ताओं को बधाई दी। इस राहत का लाभ घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगातार पांचवें महीने मिलेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार, एमडी मयूर माहेश्वरी सहित विद्युत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया दिवाली का तोहफा, राजस्थान में डीए-डीआर 3% बढ़ा

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया दिवाली का तोहफा, राजस्थान में डीए-डीआर 3% बढ़ा

63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, छह लाख कर्मचारियों को बोनस; 12 लाख से अधिक कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ।

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाजयपुर, राजस्थान2 मिनट पढ़ें
चक्रवात ‘अर्नब’ से बदला राजस्थान का मौसम, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात ‘अर्नब’ से बदला राजस्थान का मौसम, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, कई जिलों में पांच डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाजयपुर, राजस्थान2 मिनट पढ़ें
असम में दूध उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, रोजाना 10 लाख लीटर का लक्ष्य

असम में दूध उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, रोजाना 10 लाख लीटर का लक्ष्य

डेयरी किसानों को सीधे मिलेगी सब्सिडी, सोनितपुर में शुरू हुआ 20 हजार लीटर क्षमता वाला प्रोसेसिंग प्लांट

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालागुवाहाटी, असम2 मिनट पढ़ें