जनशक्ति उजाला
समाचार

पीयूसी प्रमाणपत्र के नियमों में बदलाव, वाहन मालिकों के लिए नई व्यवस्था लागू

पुराने वाहनों को अब जल्दी कराना होगा प्रदूषण परीक्षण

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: नई दिल्ली2 मिनट पढ़ें
नए नियमों के तहत वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि में बदलाव किया गया है ।
नए नियमों के तहत वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि में बदलाव किया गया है ।
शेयर करें:

केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसी (PUC) की वैधता अवधि में बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 115 में संशोधन करते हुए प्रमाणपत्र की अवधि को वाहन के उत्सर्जन मानक, उम्र और उसके निजी या व्यावसायिक उपयोग से जोड़ दिया है। नए प्रावधान 13 नवंबर को अधिसूचित केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के तहत लागू किए गए हैं।

बीएस-6 वाहनों को उम्र के आधार पर राहत

नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुराने निजी बीएस-6 वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र अब तीन साल तक वैध रहेगा। छह साल से अधिक और दस साल तक पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक साल होगी, जबकि दस साल से अधिक पुराने वाहनों को हर छह महीने में नया प्रमाणपत्र लेना होगा।

व्यावसायिक बीएस-6 वाहनों के लिए छह साल तक की उम्र पर दो साल की वैधता तय की गई है। छह से दस साल तक पुराने वाहनों के लिए एक साल और दस साल से अधिक उम्र के वाहनों के लिए छह महीने की अवधि लागू होगी। वाहन की उम्र की गणना पहली बार पंजीकरण की तारीख से की जाएगी।

बीएस-4 और पुराने वाहनों के लिए कम हुई अवधि

बीएस-4 श्रेणी के सभी वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र अब छह महीने तक वैध रहेगा। वहीं बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 मानक वाले वाहनों के लिए यह अवधि घटाकर तीन महीने कर दी गई है। इससे इन श्रेणियों के वाहन मालिकों को पहले की तुलना में अधिक बार प्रदूषण जांच करानी होगी।

पहले से बने प्रमाणपत्रों पर क्या होगा असर

संशोधन लागू होने से पहले जारी पीयूसी प्रमाणपत्रों पर नई वैधता अवधि उनकी पहली नवीनीकरण प्रक्रिया के समय लागू होगी। यदि प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने से पहले के अंतिम दस दिनों में नवीनीकरण कराया जाता है, तो नया प्रमाणपत्र पुरानी अवधि समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा। इसके बाद नवीनीकरण कराने पर उसकी वैधता नवीनीकरण की तारीख से शुरू होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

ग्रीन पार्टनरशिप के तहत ऊर्जा, शिपिंग और जल प्रबंधन में सहयोग की समीक्षा

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली2 मिनट पढ़ें