जनशक्ति उजाला
समाचार

हिंद महासागर में शांति और समृद्धि के लिए भारत आगे बढ़ाएगा ‘महासागर’ विजन : PM मोदी

नई दिल्ली में 23 देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से की मुलाकात

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: नई दिल्ली2 मिनट पढ़ें
आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
शेयर करें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। नई दिल्ली में आयोजित इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक के अवसर पर प्रधानमंत्री ने संगठन के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की।

साझा प्रयासों से मजबूत होगा क्षेत्रीय सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि हिंद महासागर हजारों वर्षों से विभिन्न देशों और उनके लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम रहा है। आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में भारत सभी साझेदार देशों के सहयोग से ‘महासागर’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘महासागर’ का अर्थ म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना है, जिससे क्षेत्र के सभी देशों को विकास का लाभ मिल सके।

मॉरीशस और श्रीलंका ने की भारत की सराहना

बैठक के सफल आयोजन पर मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने आईओआरए की अध्यक्षता के दौरान भारत के नेतृत्व को प्रभावशाली बताते हुए प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और बैठक की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने संगठन के सहयोग एजेंडे को आगे बढ़ाने में आईओआरए सचिवालय के योगदान की सराहना की।

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी भारत की अध्यक्षता और बैठक के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका आईओआरए की ट्रोइका व्यवस्था के तहत भारत और मॉरीशस के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की अध्यक्षता किसी एक देश की संपत्ति नहीं, बल्कि सदस्य देशों की ओर से दो वर्षों के लिए सौंपी जाने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रीलंका ने 2023 से 2025 तक अध्यक्षता की जिम्मेदारी निभाई थी और इसके बाद भारत को यह दायित्व सौंपा था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

ग्रीन पार्टनरशिप के तहत ऊर्जा, शिपिंग और जल प्रबंधन में सहयोग की समीक्षा

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली2 मिनट पढ़ें