जनशक्ति उजाला
समाचार

टोल टैक्स चोरी करने वालों पर पांच गुना जुर्माना लगाएगी सरकार

वाहन जब्ती का भी प्रावधान

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: नई दिल्ली2 मिनट पढ़ें
बैरियर फ्री टोल प्लाजा पर टोल चोरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त जुर्माने का फैसला किया।
बैरियर फ्री टोल प्लाजा पर टोल चोरी रोकने के लिए सरकार ने सख्त जुर्माने का फैसला किया।
शेयर करें:

देश में बैरियर फ्री टोल व्यवस्था के तहत टोल टैक्स चोरी करने वाले वाहन चालकों पर सरकार ने सख्ती करने का फैसला किया है। मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल प्लाजा पर जानबूझकर नंबर प्लेट छिपाने, उसमें छेड़छाड़ करने या फास्टैग नहीं लगाने के जरिए टोल भुगतान से बचने वालों को अब भारी आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन चालक से निर्धारित टोल शुल्क के साथ पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा।

टोल चोरी पर पांच गुना आर्थिक दंड

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की बैरियर फ्री टोल सड़कों पर टोल चोरी रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत जानबूझकर टोल भुगतान से बचने वाले वाहन चालकों से संबंधित सड़क का निर्धारित टोल टैक्स और उसके पांच गुना के बराबर अतिरिक्त जुर्माना लिया जाएगा।

नंबर प्लेट छिपाने वालों पर रहेगी नजर

MLFF व्यवस्था में वाहनों को टोल भुगतान के लिए बैरियर पर रुकना नहीं पड़ता। ऐसे में कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट को छिपाकर, उसके साथ छेड़छाड़ करके या फास्टैग नहीं लगाकर भुगतान से बचने की कोशिश कर सकते हैं। सरकार ने ऐसे जानबूझकर किए जाने वाले कृत्यों को रोकने के लिए दंडात्मक प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया है।

भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई

निर्धारित टोल शुल्क और जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। इसमें संबंधित वाहन को जब्त करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान शामिल है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य बैरियर फ्री टोल व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और टोल राजस्व की चोरी पर अंकुश लगाना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत-डेनमार्क संबंध मजबूत करने पर सहमति : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

ग्रीन पार्टनरशिप के तहत ऊर्जा, शिपिंग और जल प्रबंधन में सहयोग की समीक्षा

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली2 मिनट पढ़ें