जनशक्ति उजाला
समाचार

140 दिन में 85% दोषसिद्धि दर हासिल कर चंडीगढ़ ने दिखाई नई राह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की पुलिस की सराहना

देश में दूसरे स्थान पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम, 141 नए वाहनों से आपात सेवाओं को मिलेगी मजबूती

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: चंडीगढ़2 मिनट पढ़ें
चंडीगढ़ में पुलिस के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ।
चंडीगढ़ में पुलिस के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ।
शेयर करें:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शहर ने महज 140 दिनों में 85 प्रतिशत दोषसिद्धि दर हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीक के इस्तेमाल और यातायात प्रबंधन के मामले में भी चंडीगढ़ ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और वह देश में रिस्पॉन्स टाइम के मामले में पहला स्थान हासिल करेगी।

अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस लाइन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति की ओर से स्वीकृत प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स कलर' प्रदान किया। गृह मंत्री ने इसे पुलिस बल की छह दशकों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान बताते हुए कर्तव्य पालन में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।

आपात सेवाओं को मिलेगी नई गति

शाह ने बताया कि घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और प्रभावी रिस्पॉन्स टाइम के मामले में चंडीगढ़ पुलिस देश में दूसरे स्थान पर है। पुलिस बेड़े में 141 नए वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में क्विक रिस्पॉन्स टीम का प्रतिक्रिया समय 10 मिनट और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का समय चार मिनट है। अधिक वाहनों और आधुनिक संसाधनों से इस व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद है।

तकनीक से आसान हुई पुलिस तक पहुंच

गृह मंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति वाहनों की अधिक संख्या के बावजूद चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था सुचारू रहती है। उन्होंने अपने दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां उन्हें कभी ट्रैफिक जाम नहीं मिला। पुलिस की डिजिटल पहलों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप और तकनीकी सुविधाओं से नागरिकों को कई सेवाओं के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई न्याय संहिताओं की शुरुआत चंडीगढ़ से की थी। इनके प्रभावी क्रियान्वयन से न्याय मिलने में होने वाली देरी कम होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ देश का पहला नशामुक्त शहर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

47 साल में पहली बार CRPF ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, PM मोदी ने ‘शून्य’ के मायने बताकर की सराहना

47 साल में पहली बार CRPF ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, PM मोदी ने ‘शून्य’ के मायने बताकर की सराहना

आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण को माना अहम आधार

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली3 मिनट पढ़ें
विकास की रफ्तार के लिए कैपेक्स जारी रहेगा, खर्च में अनुशासन भी जरूरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

विकास की रफ्तार के लिए कैपेक्स जारी रहेगा, खर्च में अनुशासन भी जरूरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

निजी निवेश को गति मिलने तक सरकारी पूंजीगत व्यय पर रहेगा जोर, वित्तीय समावेशन के अगले चरण में ऋण, बीमा और पेंशन प्राथमिकता

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली3 मिनट पढ़ें
आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, आधी रात के बाद टकराने का खतरा

आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, आधी रात के बाद टकराने का खतरा

नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में लैंडफॉल का अनुमान, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाअमरावती, आंध्र प्रदेश3 मिनट पढ़ें