जनशक्ति उजाला
समाचार

एमपी में 20 दिसंबर को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 34 हजार से अधिक शिक्षकों ने भरे आवेदन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तय की तारीख

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
मध्यप्रदेश में 20 दिसंबर को आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा। (प्रतीकात्मक चित्र)
मध्यप्रदेश में 20 दिसंबर को आयोजित होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा। (प्रतीकात्मक चित्र)
शेयर करें:

मध्यप्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तारीख तय हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों में सुबह 11 बजे से ऑफलाइन माध्यम से होगी। इस संबंध में मंडल की ओर से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी जारी की गई है।

डेढ़ लाख शिक्षकों के दायरे में परीक्षा

प्रदेश में करीब डेढ़ लाख कार्यरत शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में बताए जा रहे हैं। इनमें से लगभग 34,199 शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षकों ने आवेदन किया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा

शिक्षकों की पात्रता जांचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की तारीख को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय के बीच चर्चा हुई थी। अंततः 20 दिसंबर की तारीख पर सहमति बनी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य व्यवस्थाएं मंडल की ओर से अलग से जारी की जाएंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

आईटीआई इंदौर में कौशल दीक्षांत समारोह, उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान

आईटीआई इंदौर में कौशल दीक्षांत समारोह, उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान

विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की मौजूदगी में किया गया सम्मानित

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाइंदौर, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें