जनशक्ति उजाला
समाचार

महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को रोका, रविंद्र पुरी महाराज ने सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर जताई नाराजगी

मोबाइल चेकिंग के नाम पर चांदी गेट पर इंतजार कराने का आरोप

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज।
शेयर करें:

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज ने सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। गुरुवार दोपहर करीब चार बजे मंदिर पहुंचे महाराज को चांदी गेट पर मोबाइल चेकिंग के नाम पर रोके जाने और काफी देर तक इंतजार कराने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाए।

आम श्रद्धालुओं की परेशानी पर भी उठाए सवाल

रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि जब प्रमुख संतों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो आम श्रद्धालुओं को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता होगा, यह विचारणीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था को कुछ लोगों ने कारोबार का माध्यम बना लिया है और कर्मचारियों के व्यवहार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है।

सिंहस्थ से पहले व्यवस्था सुधारने की जरूरत

महाराज ने आगामी सिंहस्थ कुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में मंदिर में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं विवाद का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे भगवान महाकाल के मंदिर की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है। मंदिर प्रशासन को अभी से व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए।

मुख्यमंत्री और दिल्ली तक पहुंचाएंगे शिकायत

घटना से नाराज रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करेंगे। जरूरत पड़ने पर दिल्ली स्तर पर भी अपनी बात रखेंगे। उन्होंने मंदिर के कुछ कर्मचारियों पर साधु-संतों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया और जिम्मेदार कर्मचारियों को हटाने की मांग की।

प्रोटोकॉल के बावजूद नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

महाराज के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत चांदी गेट से प्रवेश और देहरी से दर्शन की व्यवस्था थी। उनके साथ मौजूद अनुयायियों ने सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन प्रवेश को लेकर काफी देर तक स्थिति बनी रही। मंदिर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के बावजूद मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर भी सवाल उठे।

रवि सोलंकी ने प्रशासक से की बात

घटना की जानकारी मिलने पर उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी महाराज से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फोन पर मंदिर प्रशासक से चर्चा कर सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार तथा मंदिर की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, मध्यप्रदेश में भाजपा की 10 सीटें हुईं

हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, मध्यप्रदेश में भाजपा की 10 सीटें हुईं

नामांकन पर कांग्रेस की आपत्तियां खारिज, चुनाव प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
शहीद टीआई दिलीप पुरी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार? विधायक ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

शहीद टीआई दिलीप पुरी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार? विधायक ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

बेटी की एमबीबीएस और बेटे की आगे की शिक्षा के लिए मांगी आर्थिक सहायता, विशेष स्वीकृति देने का किया अनुरोध

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाभोपाल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें
चार मुर्गियों के आरोप में ASI निलंबित, शहडोल में पुलिसकर्मी की हरकत पर SP ने की कार्रवाई

चार मुर्गियों के आरोप में ASI निलंबित, शहडोल में पुलिसकर्मी की हरकत पर SP ने की कार्रवाई

जन विश्वास अभियान की सुरक्षा ड्यूटी छोड़ने का आरोप, व्यापारी से अभद्रता की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालाशहडोल, मध्य प्रदेश2 मिनट पढ़ें