जनशक्ति उजाला
समाचार

मध्यप्रदेश के अनुज श्रीवात्री बने देश के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

फिलीपींस में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर हासिल किया खिताब

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: कटनी, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने मध्यप्रदेश के अनुज श्रीवात्री।
भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने मध्यप्रदेश के अनुज श्रीवात्री।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश के शतरंज खिलाड़ी अनुज श्रीवात्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही वे मध्यप्रदेश के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उनकी कामयाबी को भारतीय शतरंज के इतिहास में भी महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी

22 वर्षीय अनुज ने प्रतियोगिता में शुरुआती मुकाबला गंवाने के बाद शानदार वापसी की। नौ राउंड की प्रतियोगिता में उन्होंने सात अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने वियतनाम के ग्रैंडमास्टर गुयेन डुक होआ को आधे अंक से पीछे छोड़ा। प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अनुज ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

सॉफ्टवेयर की नौकरी छोड़ चुना शतरंज

अनुज की इस कामयाबी के पीछे लंबे समय का अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण रहा है। उन्होंने जर्मनी की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर शतरंज को अपना लक्ष्य बनाया। वर्ष 2020 में वे इंटरनेशनल मास्टर बने थे। अब ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर उन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के सामने नई मिसाल पेश की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

वैभव की एक पारी ने बदल दिया लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

वैभव की एक पारी ने बदल दिया लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

सिर्फ 53 गेंदों में ऐसी बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसने विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादोहा, कतर3 मिनट पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, आखिरी दिन दो बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, आखिरी दिन दो बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी

ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की अटूट साझेदारी ने बचाई न्यूजीलैंड की हार

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालावेलिंगटन2 मिनट पढ़ें