जनशक्ति उजाला
समाचार

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का शुभारंभ

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश3 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों और खेल मंत्री विश्वास सारंग के साथ टीम की जर्सी लॉन्च करते हुए ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों और खेल मंत्री विश्वास सारंग के साथ टीम की जर्सी लॉन्च करते हुए ।
शेयर करें:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 19 नवंबर को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का शानदार आगाज हुआ। बरखेड़ा नाथू स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। टूर्नामेंट में भारत समेत छह देशों की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम की जर्सी का किया विमोचन

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम की स्पोर्ट्स जर्सी लॉन्च की। उन्होंने पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान भी किया और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों तथा खेल प्रेमियों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार इस स्तर की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए बरखेड़ा नाथू में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया है।

भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान भारत और मलेशिया की महिला हॉकी टीमों के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी और जीत के साथ प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दर्शकों और खेल पदाधिकारियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों को गौरव का अवसर मिला है। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश की अतिथि सत्कार की परंपरा का भी अनुभव होगा।

खेल मंत्री सहित कई पूर्व ओलंपियन रहे मौजूद

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, खेल संगठनों के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, खेल विभाग के सचिव संजीव सिंह और खेल संचालक चंचल शेखर उपस्थित रहे। पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों अशोक ध्यानचंद, महबूब खान, जलालुद्दीन रिजवी, मोहम्मद यूसुफ, मधु यादव और समीर दाद के साथ एशियाई खेलों के पूर्व खिलाड़ी विवेक सागर भी समारोह में शामिल हुए। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

वैभव की एक पारी ने बदल दिया लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

वैभव की एक पारी ने बदल दिया लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

सिर्फ 53 गेंदों में ऐसी बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसने विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालादोहा, कतर3 मिनट पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, आखिरी दिन दो बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, आखिरी दिन दो बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी

ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की अटूट साझेदारी ने बचाई न्यूजीलैंड की हार

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालावेलिंगटन2 मिनट पढ़ें