जनशक्ति उजाला
समाचार

इंदौर के आर्यमन बुंदेला ने शूटिंग में किया कमाल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 362 अंक हासिल किए

लेखक: कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालास्थान: इंदौर, मध्य प्रदेश1 मिनट पढ़ें
आर्यमन सिंह बुंदेला ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 362 अंक हासिल कर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
आर्यमन सिंह बुंदेला ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 362 अंक हासिल कर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
शेयर करें:

इंदौर के दातोदा गांव के निशानेबाज आर्यमन सिंह बुंदेला ने शूटिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। आर्यमन ने इस स्पर्धा में 400 में से 362 अंक अर्जित किए।

कोच के मार्गदर्शन में हासिल की उपलब्धि

आर्यमन सिंह बुंदेला ने अपनी सफलता का श्रेय कोच दिग्विजय सिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ, साथी खिलाड़ियों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे निशानेबाजी का दम

आर्यमन सिंह बुंदेला जनसंपर्क विभाग में उप सचिव एवं आईएएस अधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला के पुत्र हैं। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना उनके खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कप्तानी, रजत पाटीदार संभालेंगे उप-कप्तान की जिम्मेदारी

तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कप्तानी, रजत पाटीदार संभालेंगे उप-कप्तान की जिम्मेदारी

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित, दोहा में 19 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालानई दिल्ली2 मिनट पढ़ें
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी बाहर

रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन चोट के चलते नहीं खेलेंगे, टीम में किए गए कई बदलाव

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालान्यूजीलैंड2 मिनट पढ़ें
पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, हाइलो ओपन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, हाइलो ओपन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया, सीजन का दूसरा खिताब किया हासिल

कपिल माखीजा, जनशक्ति उजालासारब्रुकन, जर्मनी2 मिनट पढ़ें